महासमुन्द

शराब तस्करी के 2 मामले, 3 बंदी
27-May-2026 4:53 PM
शराब तस्करी के 2 मामले, 3 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,27मई। थाना सांकरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 79 लीटर ओडि़शा निर्मित महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सांकरा पुलिस को 25 मई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम परसवानी पुल के पास एक व्यक्ति अवैध शराब परिवहन कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बिक्री के उद्देश्य से ले जाई जा रही 30 लीटर ओडि़शा निर्मित महुआ शराब बरामद की गई।

आरोपी की पहचान ग्राम परसवानी निवासी लोकेश निषाद 34 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 4,500 रुपए कीमत की शराब तथा मोटर साइकिल जब्त की। आरोपी के खिलाफ  आबकारी एक्ट की धारा 34-2 के तहत कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार ग्राम परसवानी से बड़े लोरम जाने वाले मार्ग पर दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटर साइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और दोनों आरोपियों को रोककर जांच की गई।

 तलाशी के दौरान उनके कब्जे से ओडि़शा निर्मित महुआ शराब के 245 पाउच बरामद किए गए। जिसकी कुल मात्रा 49 लीटर तथा अनुमानित कीमत 7,350 रुपए आंकी गई। पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय कुमार प्रधान 48 वर्ष तथा महेश निषाद 62 वर्ष निवासी ग्राम परसवानी थाना सांकरा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भी आबकारी एक्ट की धारा 34-2 के तहत कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट