महासमुन्द

लो वोल्टेज, वार्डवासियों ने जेई को ज्ञापन सौंपा
27-May-2026 4:33 PM
लो वोल्टेज, वार्डवासियों ने  जेई को ज्ञापन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,27 मई। वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 के निवासियों ने वार्ड में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर बिजली विभाग के जेई संजय भगत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 में बिजली को लेकर आए दिन लो वोल्टेज  की समस्या बनी रहती है। जिसके चलते कूलर, पंखे भी ठीक से नहीं चल पाते। यहां पानी के लिए सार्वजनिक बोर चालू नहीं हो रहा है।

इस भीषण गर्मी में वार्ड के लोगों को पानी की विकराल किल्लत है। ज्ञापन सौंपने वालों में वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद राहुल आवड़, वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद जितेंद्र ध्रुव एवं वार्डवासियों में जयकुमार बारले, डा.देवेंद्र कुमार साहू, सितोष कुमार झुलपे, राजेंद्र कुमार साहू एवं वार्डवासी शामिल हैं। 


अन्य पोस्ट