महासमुन्द

कांग्रेस नेता ने किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उठाई कई मांगें
23-May-2026 4:18 PM
 कांग्रेस नेता ने किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उठाई कई मांगें

 पिथौरा, 23 मई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा ने पटपरपाली में आयोजित सुशासन तिहार में शामिल होकर भाजपा सरकार के समक्ष किसानों, महिलाओं  और आम जनता से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने सरकार को ‘मोदी की गारंटी’ की याद दिलाते हुए तत्काल प्रभाव से इन मांगों के निराकरण की अपील की।

उन्होंने मांगे की कि किसानों को प्रति एकड़ दो बोरी यूरिया उपलब्ध कराया जाए। कृषि कार्यों के लिए डीजल सब्सिडी प्रदान की जाए।  किसान न्याय योजना की चौथी किश्त का तत्काल भुगतान किया जाए।  यदि सरकार किसानों को धान के अतिरिक्त अन्य फसल उगाने के लिए प्रेरित करती है, तो उन्हें फसल बीमा के स्थान पर सरकार द्वारा महिला आरक्षण के समर्थन में 14 में से 4 महिलाओं को मंत्री बनाया जाए।  लखपति बहना योजना के तहत महिलाओं को 10,000 रुपये की राशि तत्काल प्रदान की जाए।

 मोदी की गारंटी के अनुरूप 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। खल्लारी को तहसील का दर्जा दिया जाए। खल्लारी में महाविद्यालय खोला जाए।

 अंकित बागबाहरा ने शिविर के समय को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि भीषण गर्मी में आयोजित होने के बजाय शिविर का समय जनसुविधा के अनुरूप होना चाहिए। साथ ही, पूर्व में दिए गए आवेदनों (सूअर मार और भटगांव पंचायत) के लंबित होने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की।

इस अवसर पर उनके साथ भुवन साहू, राजेन्द्र शर्मा, मनोज चंद्राकर, राजेश त्रिपाठी और जलील खान सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट