महासमुन्द

रोजगार छिनने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
23-May-2026 4:15 PM
रोजगार छिनने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा,  23 मई। सराफा व्यापारियों, स्थानीय कारीगरों और स्वर्ण शिल्प से जुड़े कर्मचारियों की रोजी-रोटी छीने जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सडक़ पर उतरकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक द्वारिकाधीश यादव के  मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ़ नारेबाजी की और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गलत नीतियों और प्रशासनिक अनदेखी के कारण सराफा व्यवसाय से जुड़े हजारों कारीगरों, छोटे व्यापारियों और दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बरसों से इस पुश्तैनी काम से अपना घर चलाने वाले स्थानीय कारीगर आज परेशान हो रहे हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी मूकदर्शक बनकर बिल्कुल नहीं देखेगी।

इस दौरान प्रमुख रूप से फूल सिंह ध्रुव, फिरोज मेमन, भूपेंद्र सिंह, गणेश कुमार शर्मा, समीम खान, दुर्गा सागर, अंकित बागबाहरा, लोकेश कुमार दीवान, लखबीर सिंह छाबड़ा शहर कांग्रेस अध्यक्ष, खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल अध्यक्ष नपा, देवेश साहू उपाध्यक्ष नपा, मंता यादव पार्षद शैलेश साहू, रमेश ठाकुर पार्षद, महेश नरेडिया, ताम्रध्वज बघेल, पोखराज साहू,पंकज हरपाल,नवनीत सलूजा,दिनेश मोगरे, मयंक शर्मा, लोकेश उइके,रामकुमार ठाकुर लक्ष्मण राव ,हितेश खरे,हरीश जैन, योगेश बघेल, पंचराम यादव, बलवीर सिंह मोहन बांधे, खोमेश साहू,रीमा यादव सरस्वती यादव पुन्नीबाई, तुलो बाई यादव,  नागेश्वरी, आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट