महासमुन्द

सीएम कमरौद पहुंचे, बरगद के नीचे लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं जानी
23-May-2026 3:42 PM
 सीएम कमरौद पहुंचे, बरगद के नीचे लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं जानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 मई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को औचक निरीक्षण में महासमुंद जिले के ग्राम कमरौद पहुंचे।  मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह एवं विशेष सचिव रजत बंसल भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

 इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, येतराम साहू, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, अलका चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीपेड पर गर्मजोशी से स्वागत किया। शाम 4.40 बजे मुख्यमंत्री श्री साय ने दुर्गा मंदिर कमरौद में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने बरगद पेड़ के नीचे  चौपाल लगाई।

चौपाल में पहुंचे जनसभा से मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ये जानने आए हैं कि आप सबको राशन मिल रहा है या नहीं। बिजली, महतारी वंदन की राशि मिली की नहीं। मुख्यमंत्री ने 5वीं के छात्र पूर्वांश साहू से पूछा सेल्फी लेंगे क्या? हंसते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फ ी ली। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से पूछा कि महतारी वंदन का पैसा सबको मिल रहा है न? उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि माता खुश है। एक माता अपने बेटी के नाम से पैसे जमा करती है। मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना चल रहा है।  बिजली विभाग में सबको पंजीयन कराना है। अभी 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए हैं,10 लाख और बन गया है। हम रोज गृह प्रवेश करवा रहे हैं।

कहा कि खाद संकट है। नैनो यूरिया की तरफ  हमें जाना होगा। खाड़ी युद्ध के कारण संकट है। फिर भी हम किसानों की चिंता कर रहे हैं और उन्हें खाद समय पर उपलब्ध करवा रहे है। बहुत जल्दी अनलाइन खाद खरीदने की व्यवस्था करेंगे। सिर्फ  फ ोन से ही समस्या का समाधान होगा। घर बैठे समस्या का निदान होगा। बहुत जल्दी टोल फ्री नंबर शुरू करेंगे। अटल डिजिटल सेवा केंद्र से पंचायत में ही सुविधा मिलेगी। ऐसे 6000 केंद्र खोले हैं। हम सिंचाई की सुविधा का विस्तार कर रहे हैं। सिरपुर बैराज और सीकासेर से कोडार परियोजना जीवन दायिनी साबित होगा।  ग्राम की लता सहिस ने कहा कि पक्का मकान मिला है। महतारी वंदन मिल रहा है। गैस सिलेंडर भी मिला। मधु साहू ने बताया कि अपनी जमीन में मछली पालन किया हूं। अभी पानी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर सोलर वाला करवा सकते हैं। परी साहू ने बताया कि मैं लखपति दीदी हूं। बिहान से बहुत कुछ मिला है। मेरा दुकान है। फेंसी दुकान। किराना दुकान भी है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने खाट पर बैठकर लोगों के साथ आत्मीय संवाद किया। पूर्व सरपंच भवन साहू ने ग्राम विकास के लिए मांग की। कहा कि मुक्ति धाम, सीसी रोड, तालाब सौंदर्यकरण की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा जी राम जी में ग्राम विकास के कार्य होंगे। इस दौरान कमरौद से चरोदा मार्ग की मांग भी की गई।

मुख्यमंत्री ने तीन दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित की और शाम पांच बजकर 7 मिनट पर अगले गंतव्य के लिए हुए रवाना हुए।


अन्य पोस्ट