महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,23मई। शहर कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा महंगाई और रोजगार संकट के विरोध में स्थानीय बाजारों में एक विशेष जनसंपर्क और विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर तथा उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों और आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा। स्थानीय किराना बाजारों में पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बाजार में खरीदारी करने आए आम उपभोक्ताओं और दुकानदारों से सीधे बातचीत की। किराना बाजार के बाद कांग्रेस का दल सराफा लाइन पहुंचा। वहां नेताओं ने सराफा कारोबारियों और आभूषण बनाने वाले स्थानीय कारीगरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, तुलसी साहू, शहर महामंत्री निर्मल जैन आदि भी साथ थे।


