महासमुन्द

नगर को स्वच्छ-सुंदर बनाने नागरिकों की भागीदारी आवश्यक-निखिलकांत
22-May-2026 4:29 PM
नगर को स्वच्छ-सुंदर बनाने नागरिकों की भागीदारी आवश्यक-निखिलकांत

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर एक दिनी कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 मई। नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में कल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, कचरे के पृथक्करण, संग्रहण एवं वैज्ञानिक निष्पादन के संबंध में संयुक्त संचालक कार्यालय से आये स्वच्छ भारत मिशन के संभागीय समन्वयक अभिषेक गुप्ता ने विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता से जुड़े कर्मियों ने भाग लिया। उपस्थित प्रतिभागियों को घरों से सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित करने, प्लास्टिक अपशिष्ट के उचित निपटान तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर नगर बनाने में नागरिकों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी वार्डों में नियमित स्वच्छता अभियान चलाने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025.26 को ध्यान में रखते हुए नगर को बेहतर रैंक दिलाने हेतु विशेष रणनीति पर भी चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनस्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नगर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

 इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सह मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज कुमार खांडे, सांसद प्रतिनिधि महेन्द्र जैन, प्रभारी सदस्य जय कुमार देवागंन, बबलू सूरज नायक, गुलशन कुमार साहू, पार्षद राहुल आवड़े, सीता टोंडेकर, मुस्ताक खान, कल्पना सूर्यवंशी, धनेन्द्र विक्की चन्द्राकर, नीरज चंद्राकर, चन्द्रशेखर बेलदार, धनेश्वरी सोनवानी, पीयूष साहू, उप अभियंता हेमंत पिस्दा, स्वच्छता प्रभारी दिलीप चन्द्राकर, स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी नौशाद बक्श, समन्वयक नीतू प्रधान, सुपरवाइजर रमा महानंद,टिकेश्वरी मिरी, प्रिया दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट