महासमुन्द
महासमुंद, 22 मई। नगर पालिका परिषद महासमुंद में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के आदेश के परिपालन में गुुरुवार को डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार खाण्डे ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभिन्न शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, निर्माण कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय.सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता होगी तथा नगर विकास से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही
बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डिप्टी कलेक्टर ने नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय के साथ कार्य करने की अपील करते हुए शासन
की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर उप अभियंता हेमंत पिस्दा, लेखापाल यशवंत देवागंन, प्रभारी जल विभाग दुर्गेश कुंजेकार, स्वचछ भारत मिशन के प्रभारी नौशाद बक्श, समन्वयक नीतू प्रधान राजस्व विभाग के गुमान सिंह ध्रुव, आवास योजना के लोकरंजन साहू, वाहन प्रभारी सुरेश तिवारी, राशनकार्ड प्रभारी जितेंद्र मोहंती आदि उपस्थित रहे।


