महासमुन्द

राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया नमन
22-May-2026 4:14 PM
राजीव गांधी को कांग्रेसियों  ने किया नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22मई। जिला कांग्रेस भवन महासमुंद में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया और देश के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान सभा में उपस्थित लोगों ने आतंकवाद तथा हिंसा का सदैव विरोध करने की शपथ ली, साथ ही मानव जाति तथा मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पंहुचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से भी लडऩे की शपथ भी उपस्थित जनों ने ली।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के सच्चे निर्माता थे।

उन्होंने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और उसे सच कर दिखाया। देश में कंप्यूटर और सूचना क्रांति आईटी सेक्टर की नींव रखकर उन्होंने युवाओं के लिए प्रगति के नए द्वार खोले। पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत कर उन्होंने सत्ता का विकेंद्रीकरण किया, जिससे अंतिम व्यक्ति तक अधिकार पहुंचे। उनका बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर, शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला, संजय शर्मा, दाऊलाल चंद्राकर,जसबीर ढिल्लो, खिलावन बघेल, शहर महामंत्री निर्मल जैन, ममता चन्द्राकर, डॉ ऐजाज नकवी, तुलसी साहू, भरत सिंह ठाकुर, गणेश शर्मा, ढेलू निषाद, समीम खान, विजय बंजारे, नितेंद्र बैनर्जी, हर्षित चंद्राकर, अमर चंद्राकर समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट