महासमुन्द

टेमरी जांच नाके पर ओडिशा-यूपी के अंतरराज्यीय गांजा तस्कर पकड़ाए
22-May-2026 4:12 PM
टेमरी जांच नाके पर ओडिशा-यूपी के अंतरराज्यीय गांजा तस्कर पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22मई। महासमुंद पुलिस ने टेमरी जांच नाके नाकेबंदी कर ओडिशा और यूपी के अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा है।  आरोपी कार से 12 लाख का 24 किलोग्राम गांजा तस्करी कर रहे थे। उनसे परिवहन में प्रयुक्त कार एवं 2  मोबाइल सहित कुल 18 लाख 15 हजार रुपए की संपत्ति बरामद की गई है।

आरोपी कार की डिक्की में छुपाकर गांजे का परिवहन कर रहे थे। इस मामले में थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर एक सिल्वर रंग की आर्टिका कार में 2 व्यक्ति गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना पर सघन चेंकिंग कार्रवाई जारी थी कि एक आर्टिका कार आयी जिसे रोककर वाहन चालक का नाम पता पूछा गया। आरोपियों ने अपना नाम प्रेमलाल विभार एवं दूसरे सवार ने ज्ञानसिंह कश्यप बताया।                 प्राप्त सूचना के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई तो कार की डिक्की में 24 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों ने उक्त गांजे को बालीगुड़ा जिला कालाहांडी ओडिशा से खरीदकर मौदहा उत्तरप्रदेश में बिक्री करने हेतु ले जाना बताया।

दोनों आरोपियों प्रेमलाल विभार ओडिशा तथा ज्ञानसिंह उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर गांजा, कार, मोबाइल कीमती 12 लाख रुपए को बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है।


अन्य पोस्ट