महासमुन्द

गांजा तस्करी, मुख्य आरोपी महाराष्ट्र से बंदी
22-May-2026 4:12 PM
गांजा तस्करी, मुख्य  आरोपी महाराष्ट्र से बंदी

महासमुंद, 22मई। थाना खल्लारी पुलिस ने 28 मार्च को पकड़े गए 20 किलोग्राम अवैध गांजा तस्करी मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी (गांजा मंगवाने वाले) को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 4 अंतरराज्यीय तस्करों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार  28 मार्च को खल्लारी पुलिस ने एक एम्बुलेंस (बोलेरो वाहन) से 20 किलो गांजा जब्त कर दो आरोपियों—सलमान खान और सिराज खान को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को ओडि़शा के सुशांता मुखी और नागपुर के मोहम्मद कदिर जुम्मन शाह के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने ओडिशा (संबलपुर) पहुँचकर गांजा उपलब्ध कराने वाले सुशांता मुखी को पकड़ा। तकनीकी विश्लेषण और विशेष टीम की मॉनिटरिंग के बाद, 21 मई को गांजा मंगवाने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद कदिर जुम्मन शाह को नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तस्करी में उपयोग किए गए एम्बुलेंस वाहन समेत कुल 15 लाख 16 हजार 800 रुपये का सामान जब्त किया है।


अन्य पोस्ट