महासमुन्द
राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
22-May-2026 4:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 22 मई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर स्व. गांधी के देश के प्रति योगदान को याद किया और उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह दीवान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनंत सिंह वर्मा और अरविंदर सिंह छाबड़ा विशेष रूप से उपस्थित थे। इनके साथ ही ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री मिन्कु आजमानी, मण्डल अध्यक्षों में पूनम मानिकपुरी, राजू सिन्हा, घनश्याम धांधी तथा जयंत सिन्हा, देवेन्द्र चक्रधारी, प्रेम सिंह दिवान, परमेश्वर कुर्रे, शतीश चक्रधारी और पुन्नू राम चक्रधारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


