महासमुन्द

खेती के लिए किसानों को 1 बार में 5 हजार तक डीजल देने की मांग
21-May-2026 3:30 PM
खेती के लिए किसानों को 1 बार में 5 हजार तक डीजल देने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 मई। जिला पंचायत के पूर्व सभापति अमर अरूण चंद्राकर ने किसानों व कांग्रेस नेताओं के साथ कृषि कार्य में प्रयुक्त ट्रैक्टर, हार्वेस्टरों को पेट्रोल पंप से न्यूनतम 5 हजार रुपए तक डीजल, पेट्रोल उपलब्ध कराने एवं एग्रीस्टेक में पंजीकृत समस्त किसानों के लिए इंधन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग कलेक्टर व उप संचालक कृषि को ज्ञापन सौंपकर की है।

श्री चंद्राकर ने कहा है कि रबी धान की कटाई 60 प्रतिशत शेष है। इसके अलावा कई किसान खरीफ  की तैयारी के लिए खेतों की जोताई कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें ट्रेक्टर,हार्वेस्टर व अन्य कृषि यंत्रों के लिए डीजल,पेट्रोल की अधिक आवश्यकता पड़ रहा है। लेकिन पेट्रोल पंपों में सीमित मात्रा में डीजल,पेट्रोल उपलब्ध कराने के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

वर्तमान में पेट्रोल पंपों पर औद्योंगिक उपयोग, खनन कार्य, हाईवे बसों, कमर्शियल वाहनों एवं अन्य व्यावसाधिक उपयोग हेतु 10हजार रुपए या उससे अधिक तक ईधन उपलब कराया जा रहा है। जबकि कृषि कार्य हेतु प्रयुक्त ट्रैक्टर, हार्वेस्टर एवं कृषि यंत्रों को सीमित मात्रा में ईधन मिलने के कारण आवश्यक कृषि कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

किसान हित में सबसे महत्वपूर्ण मांग यह है कि कृषि कार्य में उपयोग होने वाले प्रत्येक ट्रैक्टर को पेट्रोल पंप से प्रत्येक बार न्यूनतम 5 हजार रुपए तक डीजल अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए ताकि खेतों में जुताईए बुआईए कटाई एवं परिवहन जैसे कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सकें। ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दाऊ लाल चंद्राकर, मालीडीह के किसान रविन्द्र चंद्राकर, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष नितिन बैनर्जी, परसवानी के किसान टेमन चंद्राकर, अछरीडीह के किसान देवेंद्र साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट