महासमुन्द

200 किलो गांजा मंगाने वाला आरोपी बंदी
20-May-2026 3:17 PM
200 किलो गांजा मंगाने वाला आरोपी बंदी

 गांजा बेचने, परिवहन, खरीदने वाले सभी जेल में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 मई। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस ने 200 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मंगाने वाला डेस्टिनेशन पॉईंट आरोपी को जिला मैनपुरी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस तरह इस मामले में अब तक सोर्स पॉईंट परिवहन करने वाला, पायलेटिंग करने वाला एवं गांजा खरीरदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

मालूम हो कि 30 मार्च को अवैध गांजा 200 किलोग्राम परिवहन व पायलेटिंग में प्रयुक्त दो कार एवं 2 मोबाइल सहित कुल 01 करोड़, 07 लाख, 82 हजार,400 रुपए की संपत्ति बरामद हुआ था। कोमाखान थाने में 30 मार्च को ग्राम टेमरी जांच नाका पर वाहन चेकिंग दौरान डिजायर कार से आरोपी युवराज नायक, केशव दयाल को 200 किलोग्राम गांजा के सात पकड़ा था। आरोपियों के वाहन की पायलेटिंग करते आरोपी राहुल अग्निहोत्री को भी पकड़ा गया था। उनके बयान के मुताबिक  ओडि़शा से गांजा विक्रेता बाबुला मुदली को ग्राम ईश्वरगुड़ा थाना चित्रकोंडा जिला मलकानगिरी ओडिशा से पकड़ा गया था। इसके बाद तकनीकी विश्लेषण के आधार पर ग्राम वघौनी थाना किसनी जिला मैनपुरी उत्तप्रदेश से अवैध मादक पदार्थ गांजा मंगाने वाले डेस्टिनेशन प्वाइंट अमन अग्निहोत्री को घेराबंदी कर पकडक़र 16 मई को ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है।


अन्य पोस्ट