महासमुन्द

समाधान शिविर में हितग्राहियों को भूस्वामित्व आबादी पट्टा वितरित
20-May-2026 3:03 PM
समाधान शिविर में हितग्राहियों को भूस्वामित्व आबादी पट्टा वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,20 मई। विकासखंड सरायपाली के ग्राम गढफ़ुलझर में आयोजित समाधान शिविर में 10 पात्र हितग्राहियों को भूस्वामित्व आबादी पट्टा वितरित किया गया। जिससे उनके वर्षों पुराने इंतजार को नई पहचान और अधिकार मिला। ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें अपने आवासीय भूमि पर वैधानिक स्वामित्व का अधिकार प्राप्त हुआ है, जिससे भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा होगी।

शिविर में सरायपाली से सत्यानंद, रूकमणी और टिकर, मेदनीपुर से बालुमकेश्वर एवं सर्वदमन, छोटेपटनी से जगत और खेमलाल तथा केंवटापाली से जानकी प्रसाद,रामकुमार एवं महेन्द्र को भू स्वामित्व आबादी पट्टा प्रदान किया गया। ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल रहा है।


अन्य पोस्ट