महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 मई। सरायपाली पुलिस ने युवक अपहरण मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपहृत युवक को छुड़ा लिया गया है। घटना में प्रयुक्त लग्जरी कार भी जब्त कर ली है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि अज्ञात लोग युवक निरंजन दास का अपहरण कर ओडी कार में ओडिशा की ओर भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही जिलेभर में नाकाबंदी कर दी गई। अलग-अलग पुलिस टीमें संदिग्ध वाहन की तलाश में जुटीं। इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए और नंबर वाली कार दिखाई दी।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार में छह लोग सवार मिले। जिन्होंने एक युवक को बंधक बनाकर रखा था। आरोपियों की पहचान देबार्चन मलिक, राजेश मलिक, रंजन प्रधान, भागीरथी बेहरा, बंशीधर बंछोर और कुनु बाघ के रूप में हुई है। अधिकांश आरोपी पड़ोसी राज्य ओडिशा के बरगढ़ जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहृत युवक को सुरक्षित मुक्त कराते हुए प्रयुक्त कार जब्त कर ली है।
निरंजन दास ने बताया कि उसने मुख्य आरोपी देबार्चन मलिक से 3.50 लाख रुपए उधार लिए थे। इसमें से वह 50 हजार रुपए वापस कर चुका था।


