महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 मई। भांठापारा वार्ड-13 तुमगांव निवासी तुमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांवरा डेरा पानी टंकी के सामने हुए एक सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाने में दर्ज स्पिोर्ट के अनुसार रमेश कुमार निषाद गत 24 मार्च को अपनी मोटरसाइकिल से भोरिंग चौक होते हुए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रात लगभग 8.30 बजे सांवरा डेरा पानी टंकी के पास महासमुंद की ओर से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रमेश की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रमेश कुमार निषाद को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया थाए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में विवेचना शुरू कर दी है।


