महासमुन्द

दवा लेकर लौट रहे युवक को गाड़ी ने ठोका, गंभीर
17-May-2026 4:30 PM
दवा लेकर लौट रहे युवक को गाड़ी ने ठोका,  गंभीर

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
महासमुंद,17मई।
तुमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भोरिंग में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटर साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम बाना जिला रायपुर निवासी राजू बंजारे का पुत्र पवन बंजारे  11 मई को मोटरसाइकिल से दवाई लेने के लिए तुमगांव गया हुआ था। रात करीब 10.30 बजे जब वह वापस घर लौट रहा था, तभी भोरिंग स्थित राधेश्याम किसान सेवा पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी बाइक को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में राजू बंजारे के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उसकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है।
तुमगांव पुलिस ने मामले में शिकायत के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट