महासमुन्द
नीट पेपर लीक, एनएसयूआई ने फूंका पुतला
16-May-2026 4:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 मई। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस भवन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने निंदा प्रस्ताव पारित कर नेहरू चौक में प्रधानमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष शाहबाज राजवानी ने कहा कि नीट परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर है। इस अवसर पर गोविंद साहू, राजू साहू, सुनील चंद्राकर,सचिन गायकवाड़ के अलावा सैकड़ों लोग शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


