महासमुन्द

नीट यूजी में कथित अनियमितताओं पर द्वारिकाधीश ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
13-May-2026 4:13 PM
नीट यूजी में कथित अनियमितताओं पर द्वारिकाधीश ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबहारा,  13 मई। खल्लारी विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

जारी बयान में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं।

 उनका आरोप है कि इन घटनाओं के कारण विद्यार्थियों का भरोसा प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि नीट यूजी जैसी परीक्षा में गड़बड़ी की खबरें चिंताजनक हैं। उनके अनुसार छात्र लंबे समय तक तैयारी करते हैं और परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठने से युवाओं का विश्वास प्रभावित होता है।  द्वारिकाधीश यादव ने केंद्र सरकार से नीट यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों और युवाओं के मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।


अन्य पोस्ट