महासमुन्द

पत्रकार प्रवीण खरे का निधन
13-May-2026 1:22 PM
पत्रकार प्रवीण खरे का निधन

महासमुंद,13 मई। बागबाहरा निवासी वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण खरे का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत सहित महासमुंद और रायपुर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वे करीब तीन माह से बीमार थे।

प्रवीण खरे ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय अखबारों में रिपोर्टर और ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। पिछले कई वर्षों से वे राजधानी रायपुर में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे थे। उनके निधन से पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में गहरा दु:ख व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज 13 मई को रायपुर में किया जाएगा। उनके निधन पर पत्रकार संगठनों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 


अन्य पोस्ट