महासमुन्द

लोक निर्माण स्थायी समिति की बैठक आयोजित
11-May-2026 2:44 PM
लोक निर्माण स्थायी समिति की बैठक आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 11 मई। जनपद पंचायत बागबाहरा के सभाकक्ष में शुक्रवार को लोक निर्माण स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में संचालित विकास और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर और लोक निर्माण स्थायी समिति की सभापति भूमिका रामलाल सिन्हा ने की। बैठक में समिति सदस्य और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में सडक़, भवन और अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा को लेकर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और समय पर पूर्णता पर जोर दिया। अधिकारियों को कार्यों की मॉनिटरिंग करने और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनपद अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को समय पर पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया। सभापति भूमिका रामलाल सिन्हा ने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं के निराकरण और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने को कहा। बैठक में तुलाराम ठाकुर, मधुलिका गणेश चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, भूपेंद्र दीवान, चंद्रकला साहू तथा लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी नरेश कुमार साहू सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट