महासमुन्द

सेवानिवृत्ति पर मुरलीधर वर्मा को दी विदाई
11-May-2026 2:36 PM
सेवानिवृत्ति पर मुरलीधर वर्मा को दी विदाई

महासमुंद,11 मई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में सहायक प्राध्यापक के रुप में कार्यरत मुरलीधर वर्मा को उनके अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर डाइट परिवार द्वारा उन्हें सम्मान विदाई दी गई।

इस अवसर पर डाइट प्राचार्य अरुण प्रधान ने कहा कि एम डी वर्मा एक कुशल गणित शिक्षक के साथ साथ एक अच्छे व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं। उन्होंने संपूर्ण जीवन शिक्षा जगत को समर्पित किया है। उप प्राचार्य उमादेवी शर्मा ने कहा कि वर्मा कन्या उमा. विद्यालय स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल जैसे उत्कृष्ट विद्यालय में कार्य करते हुये शिक्षा जगत को गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक राजेश चंद्राकर, के. सिंग, सुलमा द्विवेदी, व्याख्याता संतोष साहू, टेकराम सेन, सुमन दीवान, किरण कन्नौजे, दुर्गा सिन्हा, तिलोत्मा प्रधान, लक्ष्मी सिन्हा, ईश्वर चंद्राकर,झरना साहू समेत कार्यालयीन स्टाफ  उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता टेकराम सेन ने किया।


अन्य पोस्ट