महासमुन्द
अवैध शराब जब्त, 3 गिरफ्तार
10-May-2026 4:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,10 मई। महासमुंद जिले के सरायपाली थाना अंतर्गत अवैध शराब के तीन मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मोतीलाल बरिहा ग्राम करगीपाली के पास से 200 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमत 40 हजार रुपए, 05 नग महुआ शराब बनाने वाले इस्तेमाली छोटा बड़ा एल्युमुनियम बर्तन जब्त किया गया तथा 8 नग ड्रम में भरा हुआ 1000 किलो महुआ पास को घटनास्थल में ही नष्ट किया गया।
वहीं अन्य मामले में आकाश साहू ग्राम बैतारी के कब्जे से 8.640 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत 3840 रुपए एवं ओमप्रकाश चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी बरतियाभांठा के कब्जे से 3 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत 600 रुपए को जब्त किया गया है। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


