महासमुन्द

बाइक की ठोकर से सायकल सवार गंभीर
09-May-2026 4:13 PM
बाइक की ठोकर से सायकल सवार गंभीर

महासमुंद,9 मई। बसना नगर में एक अज्ञात बाइक की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में उसके हाथ, पैर टूटे गए। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुड़ेकेल निवासी रामजी साव 12 नवंबर 2025 को सायकल से बंसुला से बसना आ रहे थे। इसी दौरान दोपहर छाबड़ा बूट हाउस के सामने मेन रोड में अज्ञात मोटर सायकल चालक अपने मोटर सायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रामजी साव के सायकल को ठोकर मार दी।

 जिससे उसके दाहिने हाथ एवं दाहिने पैर में चोट लगी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिये सामुदायिक केन्द्र भेजा गया जहां इलाज जारी है।


अन्य पोस्ट