महासमुन्द
वाहन की ठोकर से युवक की मौत
09-May-2026 4:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,9मई। सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम चिंवराकुटा में शादी से पैदल घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी अनुसार 7 मई को रात लगभग 2 बजकर 10 मिनट को झसकेतन बरिहा पिता सुकुमार बरिहा शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था। तभी एनएच 53 पर बिहारी कृषि सेवा केन्द्र के पास, सडक़ पार करते समय झसकेतन को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे उसके सिर और बाएं पैर में चोट लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106-1 बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


