महासमुन्द
महासमुंद, 9 मई। नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा, महासमुन्द तुमाडबरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली में प्रवेश हेतु छग लोकशिक्षण संचालनालय 5 मई 2026 के आदेश अनुसार कक्षा पहली में प्रवेश हेतु नई समय सारणी जारी की गई है। अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 13 मई को प्रात: 9 बजे लॉटरी निकाली जाएगी
जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश अनुसार विकासखण्ड स्तर चयन समिति गठित की गई है जिससे की लाटरी की प्रक्रिया, पारदर्शिता पूर्वक संपन्न किया जा सके।
कक्षा पहली में प्रवेश हेतु लाटरी में चयनित विधार्थियों को 14 मई से 20 मई 2026 तक प्रवेश प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन का कार्य अनिवार्य रूप से कार्यालयीन समय में पूर्ण कराना होगा। यदि चयनित विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा 20 मई 2026 तक प्रवेश नहीं लेते हैं, तो उनका आवंटन स्वत:निरस्त माना जाएगा।
और रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के छात्रों को प्रवेश दिया जाए।


