महासमुन्द

सोना गिरवी रखने के पैसे को लेकर युवक की पिटाई
08-May-2026 10:35 PM
सोना गिरवी रखने के पैसे को लेकर युवक की पिटाई

महासमुंद, 8 मई। भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बिजाराभांठा के पास सोना गिरवी रखने के पैसे को लेकर एक युवक को कार में ले जाकर की पिटाई की गई। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  मिली जानकारी के अनुसार चन्दखुरी चौकी भंवरपुर निवासी ज्ञानी लाल जगत करीब दो साल पहले दिलेश्वर साहू व माधुरी साहू के पास अपने सोने की माला गिरवी रखा था। जिसका पैसा देना बचा था। इसके बाद 5 मई  को रात्रि 09 बजे के आसपास दिलेश्वर साहू, माधुरी साहू व अन्य लोग उसे गिरवी रखे सोना का पैसा नहीं दिये हो कहकर चलो हिसाब करेंगे बोला और उसे कार में बिठाकर बिजाराभांठा ले गये। जिसके बाद बिजाराभांठा के आसपास गिरवी रखे सोना का पैसा नहीं दिये हो कहकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। इससे प्रार्थी के सिर, चेहरा, आंख के पास चोटें आई हैं। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने दिलेश्वर साहू, माधुरी साहू व अन्य आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 296,115-2, 351-3, 3-5 बीएनएस दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट