महासमुन्द

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का स्वागत
08-May-2026 10:34 PM
 विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का स्वागत

महासमुंद, 8 मई। विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के कल सरायपाली से महासमुन्द आगमन पर नदीमोड़ महासमुंद में विश्व हिन्दू परिषद जिला महासमुन्द के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन चंद्राकर, प्रांत सहकारिता प्रमुख अखिलेश लूनिया के नेतृत्व में पुष्पहार एवं गमछा भेंट कर स्वागत किया गया।  आलोक कुमार के साथ क्षेत्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र पवार, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राकेश आचार्य भी थे। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, आनंद साहू, प्रांत धर्म प्रचार सदस्य द्वय देवेंद्र दुबे-दानेश्वर सिन्हा, नगर अध्यक्ष चंद्रबदन मिश्रा, विपिन बिहारी महंती, अश्विनी शर्मा, प्रदीप वर्मा समेत अन्य शामिल हैं।


अन्य पोस्ट