महासमुन्द

आंधी-तूफान से फसल क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट बनाने निर्देश
08-May-2026 10:32 PM
आंधी-तूफान से फसल क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट बनाने निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 मई। दो दिन पहले हुई बारिश और तूफान के कारण फ सल क्षति को लेकर ‘छत्तीसगढ़’अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।

इसके बाद महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व अधिकारियों को किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए शीघ्र ही आरआई, पटवारी और ग्राम सहायक एवं किसान मित्र कोटवार को किसानों के खेतों में पहुंचकर  हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट बनाने निर्देशित किया है।

कौंदकेरा में आरआई नीलम मक्कड़, पटवारी राजू सिन्हा, ग्राम सेवक नवीन चन्द्राकर, किसान मित्र बलराम साहू एवं कोटवार खेमनदास के साथ  पीडि़त किसानों ने बारिश और तूफान से नुकसान हुए खेतों में पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया और क्षति का आंकलन किया। मापदंड के अनुरूप किसानों के फसल क्षति के प्रतिशत का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार किया और शीघ्र ही आवश्यक राहत उपलब्ध कराने  की बात कही।


अन्य पोस्ट