महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 मई। महासमुंद जिले की पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 65 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे 6 स्थायी वारंटी और 59 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अभियान 01 मई से 05 मई तक संचालित किया गया। इस दौरान पुलिस ने न केवल स्थानीय स्तर परए बल्कि अन्य जिलों के न्यायालयों से प्राप्त वारंटों की भी सफलतापूर्वक तामीली की। जारी विज्ञप्ति अनुसार 09 वर्ष पुराने यानी वर्ष 2018-19 के दो स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हुई जो लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे। इससे पूर्व 28 अप्रैल को चलाए गए अभियान में 59 वारंटियों को पकड़ा गया था। जिसे मिलाकर पिछले कुछ दिनों में कुल 124 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज थे।
इनमें सर्वाधिक 22 मामले एनडीपीएस नशीली दवाएं एक्ट के हैं। इसके अतिरिक्त आबकारी एक्ट के 11, गाली गलौज व मारपीट के 09, एनआईए के 08, बीएनएस.पाक्सो के 05, सडक़ दुर्घटना के 05, चोरी के 03, छेडड़़छाड़ के 01 और धोखाधड़ी के 01 मामले में शामिल वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। अनुविभाग वार कार्रवाई पर नजर डालें तो सरायपाली अनुविभाग में पुलिस ने सबसे अधिक सक्रियता दिखाई।
बसना थाने से 10 गिरफ्तारी व 03 स्थायी वारंट, सरायपाली से 03 स्थायी वारंट, सिंघोड़ां से 09 और बलौदा से 06 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। महासमुंद अनुविभाग के कोतवाली और तुमगांव थाने से 08.08 तथा खल्लारी से 01 वारंटी पकड़ा गया। वहीं पिथौरा अनुविभाग के पिथौरा थाने से 06 व साकरा से 03 और बागबाहरा अनुविभाग के बागबाहरा थाने से 06 व कोमाखान से 02 वारंटियों को हिरासत में लिया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए इस तरह के प्रभावी अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। न्यायालय द्वारा जारी समन और वारंटों के निष्पादन की इस प्रक्रिया से लंबे समय से लंबित मामलों के निराकरण में भी गति आएगी।