महासमुन्द

टॉपर्स 4 बेटियों का कोलता समाज ने किया समामान
07-May-2026 4:01 PM
टॉपर्स 4 बेटियों का कोलता समाज ने किया समामान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,6मई। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के नतीजों में छत्तीसगढ़ प्रदेश में कामयाब चार बेटियों का कोलता समाज ने सम्मान किया। सम्मान समारोह के दौरान होनहार बेटियों को अंगवस्त्र, मोमेंटो, पुष्पगुच्छ और श्रीफल भेंटकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं और मुंह मीठा कराया गया।  इस दौरान परीरानी प्रधान ग्राम बलौदा कक्षा दसवीं की प्राविण्य सूची में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान, रेणुका प्रधान ग्राम भुथिया कक्षा दसवीं की प्राविण्य सूची में पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान, टिशा साहू ग्राम खैरझिटकी कक्षा दसवीं की प्राविण्य सूची में पूरे प्रदेश में आठवां स्थान, गीतिका प्रधान ग्राम बांझापाली कक्षा बारहवीं की प्राविण्य सूची में पूरे प्रदेश में सातवां स्थान को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर दौरान कमलेश साहू,ललित कुमार साहू, प्रदीप साहू, गिरधारी साहू, नंदकिशोर भोई, दिलीप भोई, भूपेन्द्र भोई, किशोर भोई, देवेन्द्र भोई, देवार्चन प्रधान, सुरेन्द्र साहू, रामलाल साहू, नरोत्तम बारीक, अरुण विशाल, कुलवंत बारीक, सेवाराम भोई, निर्मल प्रधान, भीष्मदेव प्रधान, प्रमोद भोई, धरणीधर प्रधान, उत्तर प्रधान और गोकुल प्रधान आदि उपस्थित थे। सामाजिक पदाधिकारियों ने कहा कि इन बेटियों ने साबित कर दिया है कि यदि सही अवसर मिले तो वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं आसमान छू सकती हैं। उन्होंने अन्य बच्चों को भी इन टॉपरों से प्रेरणा लेकर अपना लक्ष्य तय करने और कड़ी मेहनत करने का सुझाव दिया।


अन्य पोस्ट