महासमुन्द

पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, यह समाज व राष्ट्र सेवा का सशक्त माध्यम है-दीवान
07-May-2026 3:50 PM
पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, यह समाज व राष्ट्र सेवा का सशक्त माध्यम है-दीवान

महासमुंद, 7 मई। स्व. जयदेव सतपथी महाविद्यालय बसना में एमए द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए पत्रकारिता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में रिपोर्टर क्रांति के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार सेवक दास दीवान ने शिरकत की और विद्यार्थियों को पत्रकारिता के विविध आयामों से परिचित कराया। अपने व्याख्यान में दीवान ने कहा कि पत्रकारिता का मुख्य अर्थ दैनिक घटनाओं का संकलन, संपादन और सत्य को निष्पक्षता से सामने लाना है। यह केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज का दर्पण और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है।  उन्होंने वर्तमान दौर की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज फेक न्यूज, सनसनीखेज खबरें और ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी बड़ी चुनौतियां हैं। इसके बावजूद निष्पक्षता, सटीकता और विश्वसनीयता ही पत्रकारिता के मूल स्तंभ रहेंगे।

इस अवसर पर व्याख्याता एनके प्रधान, शिवराम निषाद आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट