महासमुन्द

जनदर्शन में 65 आवेदन
06-May-2026 10:07 PM
जनदर्शन में 65 आवेदन

महासमुंद, 6 मई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में 65 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में ग्राम मुढ़ेना महासमुंद निवासी उमेश कुमार चौहान ने खसरा क्रमांक त्रुटि के संबंध में आवेदन किया। इसी तरह कमरौद बागबाहरा निवासी छबीलाल पटेल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि प्रदाय करने हेतु, झलप निवासी बल्दूराम सेन ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत दावा आपत्ति के संबंध में, ग्राम ठाकुरदिया पिथौरा निवासी दिव्यांग रोहित ने विकलांग पेंशन प्रदाय किए जाने, बोईरगांव बागबाहरा निवासी विनोद कुमार महानंद ने भूमि सीमांकन के लिए तथा ग्राम तोरेसिंहा सरायपाली निवासी सुरेश साहू ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया। इसके अलावा अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार,अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट