महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 मई। कृषि उपज मंडी समिति महासमुंद को 7 मई से पुन: प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी गई है। इस संबंध में मंडी परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडी संचालन और किसानों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष पारस चोपड़ा, मंडी सचिव पुराण कश्यप, मंडी हमाल संघ के अध्यक्ष सहित किसान और अन्य लोग उपस्थित रहे। देवदत्त चंद्राकर, पवन चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, नेतन पटेल सहित अन्य लोगों की उपस्थिति भी बताई गई।
किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज मंडी प्रांगण महासमुंद में विक्रय करें। उनके अनुसार, मंडी में पारदर्शी और सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे किसानों को उपज का उचित मूल्य मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि मंडी में विक्रय करने पर सही तौल, उपज की सुरक्षा, 24 से 48 घंटे के भीतर भुगतान और भुगतान की गारंटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
चंद्राकर ने कहा कि किसानों का सम्मान और मंडी का विकास उनका उद्देश्य है तथा किसानों से मंडी में उपज लाने का आग्रह किया।


