महासमुन्द

महासमुंद जेल परिसर से प्रहरी की सरकारी बाइक चोरी
05-May-2026 3:48 PM
महासमुंद जेल परिसर से प्रहरी की सरकारी बाइक चोरी

महासमुंद, 5 मई। जिला महासमुंद जेल परिसर से एक मोटर साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 मिली जानकारी के अनुसार जिला महासमुंद जेल में पदस्थ एक प्रहरी ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है कि जेल परिसर के वाहन स्टैंड से उनकी शासकीय मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। यह घटना 2 मई की शाम करीब 4.15 बजे के बाद की बताई जा रही है। जब वाहन स्टैंड में खड़ी मोटरसाइकिल अचानक गायब हो गई।

महासमुंद जेल अधीक्षक व जेल प्रहरी के लिखित आवेदन के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ  धारा 303-2 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले को विवेचना में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। महासमुंद जेल अधीक्षक द्वारा इस मामले की सूचना साइबर सेल को भी भेजी गई है ताकि बाइक की खोज और आरोपी की पहचान जल्द की जा सके।

महासमुंद जेल सरकारी परिसर से वाहन चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही है।


अन्य पोस्ट