महासमुन्द

जनदर्शन में 58 आवेदन
29-Apr-2026 3:23 PM
जनदर्शन में 58 आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,29अप्रैल। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए।

               जनदर्शन में ग्राम मुरकी महासमुंद निवासी भारत राम सोनवानी ने सीमांकन रिपोर्ट प्रदान करने आवेदन सौंपा। इसी तरह इमली भांठा महासमुंद निवंासी मंजू साहू ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति हेतु, रमनटोला महासमुंद निवासी वर्षा साहू ने बच्चे का एडमिशन आरटीई के तहत कराने के संबंध में, ग्राम रायतुम महासमुंद निवासी पंचराम मोंगरे ने भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में त्रुटि सुधार कर लाभ दिलाने के लिए, महामाया पारा महासमुंद निवासी रजनी बाई दुबे ने अंत्योदय राशन कार्ड के बंद होने के सबंध में एवं ग्राम जोगीडीपा के ग्रामीणों ने जल समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन दिए। इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा,रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट