महासमुन्द

दक्षिण एशिया कराटे चैंपियनशिप में त्रिलोचन पटेल को स्वर्ण
29-Apr-2026 2:58 PM
दक्षिण एशिया कराटे  चैंपियनशिप में  त्रिलोचन पटेल को स्वर्ण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 अप्रैल। जिले के मार्शल आर्ट खिलाड़ी त्रिलोचन पटेल ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित दक्षिण एशिया कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

यह प्रतियोगिता 25 और 26 अप्रैल को आयोजित हुई थी। आयोजकों के अनुसार, त्रिलोचन पटेल ने 18+ सीनियर कैटेगरी में भाग लिया और स्वर्ण पदक जीता। उन्हें प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन और नियमों के पालन के लिए ‘बेस्ट ऑफिशियल अवार्ड’ भी प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी टोक्यो इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जिसका आयोजन नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में प्रस्तावित है।


अन्य पोस्ट