महासमुन्द

महामाया तालाब में चला विशेष स्वच्छता अभियान
28-Apr-2026 7:12 PM
महामाया तालाब में चला विशेष स्वच्छता अभियान

पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर बढ़ाया हौसला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28 अप्रैल। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के निर्देश पर सोमवार को पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर के कुलदेवी मां महामाया तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 6 बजे से शुरू सफाई कार्य में पालिका के 70-80 कर्मचारियों ने 11 बजे तक महामाया तालाब तथा मंदिर के आसपास क्षेत्र से 2 डंफ र कचरा निकाला।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू भी सफाई करते दिखे। अध्यक्ष ने तालाब से कचरा निकालकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। श्री साहू ने कहा कि महामाया तालाब से शहर वासियों की आस्था जुड़ी है। लोग मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आते हैं। मंदिर आने वालों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना हम सबकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही महामाया तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छता प्रभारी दिलीप चंद्राकर, सफाई सुपरवाइजर जीतू सोनी,पार्षदनीरज चंद्राकर, मुंशी महेश कुमार, वीर कुमार,जीतेन्द्र सोनी, गोपाल सोना, मनोज कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट