महासमुन्द

अंकित को मिली पंजाब में चुनाव संबंधी जिम्मेदारी
28-Apr-2026 2:30 PM
अंकित को मिली पंजाब में चुनाव संबंधी जिम्मेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 28 अप्रैल। कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा ने बताया कि उन्हें पार्टी नेतृत्व द्वारा पंजाब में संगठनात्मक कार्यों के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए दी गई है। अंकित बागबाहरा के अनुसार, उन्हें संबंधित क्षेत्रों में संगठन की संरचना के निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व के तहत पंजाब में कार्य प्रारंभ कर चुके हैं और पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दिए गए दायित्वों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।


अन्य पोस्ट