महासमुन्द

भगवान परशुराम जन्मोत्सव, उपनयन संस्कार 29-30 को
27-Apr-2026 4:51 PM
भगवान परशुराम जन्मोत्सव, उपनयन संस्कार 29-30 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 27 अप्रैल। सर्व ब्राह्मण समाज पिथौरा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं उपनयन (जनेऊ) संस्कार का दो दिवसीय कार्यक्रम 29 और 30 अप्रैल को परशुराम चौक स्थित ब्राह्मण समाज भवन में आयोजित किया जाएगा।

समाज के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल को पूर्वाह्न 10 बजे मंडपाच्छादन, स्वस्तिवाचन, गौरी-गणेश पूजन एवं भगवान परशुराम पूजन होगा। अपराह्न 3 बजे हरिद्रालेपन और यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित किए जाएंगे। शाम 5 बजे मेहंदी, थाली सजावट, एक मिनट और बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जबकि रात 9 बजे रामायण पाठ किया जाएगा।

30 अप्रैल को पूर्वाह्न 10 बजे भगवान परशुराम के जीवन पर व्याख्यान, वेदारंभ संस्कार और समावर्तन संस्कार होंगे। शाम 5 बजे धुमाल कीर्तन के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा तथा समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी किया जाएगा।

उपनयन संस्कार के लिए इच्छुक लोगों से 28 अप्रैल तक पंजीयन कराने का अनुरोध किया गया है।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल होंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों की उपस्थिति रहने की जानकारी दी गई है।

कार्यक्रम को सफल बनाने गोपाल शर्मा , नगर पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी , अंजली पांडे , आशीष शर्मा , आकाश मिश्रा , जयप्रकाश अवस्थी , मनोरमा पांडे , क्रांतिकारी ब्राह्मण राजकुमार गुड्डू उपाध्याय , राजा शुक्ल , स्वतंत्रत पांडे  , बिनोद पांडे सहित ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी व समाजजन जुटे हैं।


अन्य पोस्ट