महासमुन्द
पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत
27-Apr-2026 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 अप्रैल। नगर पंचायत तुमगांव के तुमगांव चौक में रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के नेतृत्व ने युवा कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का भव्य स्वागत किया गया।
श्री सिंहदेव कल महासमुंद जिले के प्रवास पर थे। अपने स्वागत से अभिभूत श्री सिंहदेव ने युवाओं से पार्टी की मजबूती व जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने की बात कही।
इस अवसर पर कपिल साहू पूर्व पार्षद, हर्ष शर्मा, शाहबाज राजवानी जिलाध्यक्ष, सौरभ लोधी अध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा, रत्नेश साहू, सीतेश राज साहू, सिद्धांत साहू, रत्न पाल, दामू साहू, डेविड तेलक आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


