महासमुन्द

पीएमश्री सेजेस तुमगांव में योग सत्र और पोषण आहार कार्यक्रम
27-Apr-2026 4:04 PM
पीएमश्री सेजेस तुमगांव में योग सत्र और पोषण आहार कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,27अप्रैल। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल तुमगांव में रविवार को छात्रों के समग्र स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष योग सत्र और पोषण आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग और ध्यान सत्र से हुई, जिसमें स्कूल के शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक गीता पटेल ने छात्रों को शारीरिक फिटनेस, मानसिक एकाग्रता और तनाव मुक्ति के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

इसके बाद पोषण आहार सत्र का आयोजन हुआ। जिसमें स्थानीय पौष्टिक भोजन, संतुलित आहार के लाभ और कुपोषण से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। छात्रों को पोषण युक्त व्यंजनों के बारे में बताया गया और स्कूल परिसर में पोषण आहार की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर छात्रों ने स्वस्थ भोजन की आदतों को अपनाने की शपथ ली।

स्कूल के प्राचार्य देवेन्द्र अगलावे ने बताया कि यह कार्यक्रम पीएमश्री योजना के अंतर्गत छात्रों के शारीरिकए मानसिक और पोषण स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। उन्होंने कहाए श्आज के बच्चे ही कल का भारत हैं। योग और पौष्टिक आहार के माध्यम से हम उन्हें स्वस्थ और ऊर्जावान बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-कर्मचारीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट