महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अप्रैल। बसना क्षेत्र के ग्राम पीपलखुटा में बुधवार सुबह उस समय हडक़ंप मच गया, जब खेत में एक इमली पेड़ से संदिग्ध अवस्था में एक युवती की लाश लटकती पाई गई। जानकारी के अनुसार युवती मंगलवार दोपहर को अपने घर से निकली थी।
पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने ही शव को देखा। अचानक उनकी नजर इमली के पेड़ पर पड़ी तो युवती का शव फंदे से झूल रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। शुरुआती शिनाख्त में मृतका की पहचान ग्राम छोटेपटनी निवासी तारा निषाद रूप में हुई है। युवती ने साड़ी से इमली पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। लेकिन युवती ने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी तक साफ नहींह ै।
पटनी के लोगों ने युवती की पहचान अपने गांव की कुमारी तारा निषाद के रूप में की और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
पुलिस को परिजनों ने बताया कि मृतका 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद पिछले एक वर्ष से घर पर ही रह रही थी। परिजनों के अनुसार वह 21 अप्रैल की दोपहर लगभग 1 बजे से घर से लापता थी।
देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने गांव सहित अपने रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर आशंका कि युवती ने नाला किनारे पड़ी पुरानी साड़ी को फंदा बनाकर पेड़ पर चढक़र फ ांसी लगाई। घटना की सूचना मिलते ही बसना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामे की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद पोस्टमार्टम उपरांत शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आत्महत्या के अज्ञात कारणों की पड़ताल कर रही है।
बहरहाल युवती ने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। युवती ने कक्षा बारहवीं तक पढ़ाई करने के बाद छोड़ दी थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह मामला प्रेम प्रसंग, पारिवारिक विवाद या किसी अन्य गंभीर कारण से तो नहीं जुड़ा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।


