महासमुन्द

नि:शुल्क सहायक उपकरण के लिए मूल्यांकन शिविर 24 से 30 तक
22-Apr-2026 5:51 PM
नि:शुल्क सहायक उपकरण के लिए मूल्यांकन शिविर 24 से 30 तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता  
महासमुंद,22 अप्रैल।
जिले में दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड एआईसी के निगमित सामाजिक दायित्व योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को जबलपुर द्वारा परीक्षण, मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक विभिन्न विकासखंडों में आयोजित होंगे। जिसका समय प्रतिदिन प्रात: 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 अप्रैल को सरायपाली विकासखण्ड, 27 अप्रैल को बसना, 28 अप्रैल को पिथौरा, 29 अप्रैल को बागबाहरा तथा 30 अप्रैल को महासमुन्द के जनपद पंचायत मुख्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों में दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए चयनित किया जाएगा। शिविर की नोडल प्रभारी सुनीता तिर्की परिवीक्षा अधिकारी रहेंगी। शिविर में भाग लेने वाले दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक दस्तावेजों में यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (मासिक आय 22,500 रुपये से कम होना चाहिए), निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो दिव्यांगता दर्शित शामिल हैं।
 जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया है कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इस योजना का लाभ उठा सकें।


अन्य पोस्ट