महासमुन्द

लाखों का गांजा जब्त, यूपी का एक बंदी
22-Apr-2026 5:29 PM
लाखों का गांजा जब्त, यूपी का एक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,22 अप्रैल।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस ने 7 लाख 69 हजार का मादक पदार्थ गांजा के साथ ओडिशा से रायपुर आ रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल व एक मोबाइल समेत गांजा बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि  एक लाल काला रंग की ग्लैमर मोटर सायकल में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से महासमुंद के रास्ते छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है। उक्त मोटर साइकिल को पुलिस ने रोका तो वह तेज गति से वाहन चलाते भाग निकला।
आरोपी को ग्राम सुवरमाल पेट्रोल पंप के पास पकड़ा गया। मोटर सायकल के पीछे सीट में 01 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसका वजन 15.380 किलो ग्राम कीमती 7 लाख 69 हजार रुपए था। आरोपी जिला मऊ उत्तरप्रदेश निवासी सोनू केसरी को जेल भेज दिया है।


अन्य पोस्ट