महासमुन्द

बजरंग दल ने फूंका पुतला, ज्ञापन सौंपा
21-Apr-2026 5:52 PM
बजरंग दल ने फूंका पुतला, ज्ञापन सौंपा

महासमुंद, 21 अप्रैल। सोमवार शाम नेहरू चौक में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महाराष्ट्र के नासिक में एक आईटी कंपनी की यूनिट में हिंदू महिला कर्मियों के शोषण, मतांतरण और देवी-देवताओं के अपमान के आरोपों को लेकर नाराजगी जताई गई। इसके तहत प्रतीकात्मक रूप से एक पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार जुगल किशोर पटेल को सौंपा गया।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के देवेंद्र दुबे, प्रांत समरसता प्रमुख अखिलेश लूनिया, जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष विपिन बिहारी मोहंती, बजरंग दल जिला संयोजक गितेश पांडा, नगर अध्यक्ष चंद्रबदन मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट