महासमुन्द

तेंदूपत्ता से लदे ट्रक में लगी आग
21-Apr-2026 4:51 PM
तेंदूपत्ता से लदे ट्रक में लगी आग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21अप्रैल।
महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 में सोमवार को अग्रसेन भवन के पास तेंदूपत्ता से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार संभवत: ट्रक के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से टकराने से आग लगी है। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने पूरी ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 क्यूई 7313 पिथौरा से तेंदूपत्ता लेकर बागबाहरा पहुंची थी। ट्रक में लगभग 200 बोरा तेंदूपत्ता लोड था, जो आग में पूरी तरह जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका बागबाहरा की एकमात्र फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंची, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उसे बुझाने में सफलता नहीं मिल सकी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।


अन्य पोस्ट