महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 अप्रैल। इस बार केले के बीच में 4 करोड़ 56 लाख कीमती गांजा लेकर ओडिशा से महासमुंद की ओर आ रहे ट्रक को पुलिस ने रोका और गांजा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। इस बार किसी मुखबिर से नहीं बल्कि पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के जवानों की दिमाग में उपजे सवाल और प्लानिंग ने यह गांजा पकड़ा है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को तलाशी के दौरान उक्त ट्रक के केबिन में 4 फर्जी नंबर प्लेट मिले।
जानकारी के मुताबिक ओडिशा की ओर से एक ट्रक केला लेकर महासमुंद की ओर आ रहा था। वहां एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बसना पुलिस की संयुक्त टीम भी थी। बिना देर किए वाहन को रोका। ट्रक चालक ने अपना नाम अब्दुल नईम बताया।
कहा कि ट्रक में केला भरा हुआ है। तलाशी के दौरान जवानों ने सोचा कि केले तो आमतौर पर महाराष्ट्र से आते हैं। इस बार ओडिशा से कैसे? ट्रक में भरे सामानों की बारीकी से जांच की गई तो बोरियों के नीचे 29 प्लास्टिक की बोरयिों में गांजा मिला। उन बोरियों में कुल 9 क्विंटल 12 किलो गांजा मिला।
गौरतलब है कि महासमुंद पुलिस ने पिछले तीन महीनों में लगाकर कार्रवाई करते हुए कुल 72 प्रकरणों5629.602 किलो लगभग 50 क्विंटल गांला जब्त किया है। इसमें 157 आरोपिया ेंकी गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों में 135 बाहरी राज्यों के तथा 52 क्तीसगढ़ के हैं। इस बार ट्रक के भीतर पुलिस को दो अलग-अलग राज्यों के चार फ र्जी नंबर प्लेट मिले। आरोपियों ने कच्चे केले के नीचे गांजे की बोरियों को छिपाया था।
पुलिस ने मौके से आरोपी अब्दुल नईम निवासी जमशेदपुर झारखंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा के अलावा तस्करी में प्रयुक्त 10 लाख रुपए कीमत का आयशर ट्रक, दो मोबाइल और फर्जी नंबरप्लेट जब्त किए हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत चार करोड़ छियासठ लाख पैतालीस हजार रुपए है।
आरोपी के खिलाफ थाना बसना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी, 1सी तथा भारतीय न्याय सहित बीएनएस की धारा 336-2, 338 और 340 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


