महासमुन्द

सडक़ पर बेहोश वृद्धा को जनपद उपाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचाया
19-Apr-2026 9:00 PM
सडक़ पर बेहोश वृद्धा को जनपद उपाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचाया

महासमुंद,19 अप्रैल। शनिवार की सुबह असहाय बुजुर्ग महिला सडक़ पर बेहोश पड़ी थीं। जिसे महासमुंद जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचते ही इसने सबसे पहले बुजुर्ग महिला को पानी पिलाया, धूप से हटाकर छांव में बिठाया इसके बाद पुलिस प्रशासन व मेडिकल कॉलेज अस्पताल को सूचित किया। उनके साथ खुद अस्पताल गईं। इस दौरान उन्हें उन्हें राकेश चंद्राकर, डालेन्द कनौजे, सत चंद्राकर एवं हेम बाई साहू का सहयोग मिला। बहरहाल बुजुर्ग महिला की हालत ठीक है लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।


अन्य पोस्ट